अगर स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X3 में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन वाला 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 855 प्लस का इस्तेमाल किया जाएगा और फोन एंड्राइड 10 ओएस पर रन करेगा। फोन में पावर के लिए 4,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी फोन को 12GB रैम वेरिएंट के साथ भी पेश कर सकती है।