5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4,000mAh बैटरी के साथ Redmi 7 ल़ॉन्च, कीमत मात्र 6000 रुपये

Redmi 7 चीन में लॉन्च। 6000 रुपये है शुरुआती कीमत। तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया स्मार्टफोन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 18 Mar 2019, 3:03 PM IST

Redmi 7

4,000mAh की बैटरी के साथ Redmi 7 ल़ॉन्च, कीमत मात्र 6000 रुपये

नई दिल्ली:शाओमी ने आज चीन में अपने दो स्मार्टफोनRedmi 7 और Redmi Note 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Redmi Note 7 Pro को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। Redmi 7 को 6000 रुपये के शुरुआती कीमत में उतारा गया है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। इसकी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- मुफ्त में मिलेगा 28,990 वाला Vivo V15 Pro, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Redmi 7 के 2GB रैम व 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 699 युआन (करीब 6,000 रुपये), 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 युआन (करीब 8,000 रुपये) और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (करीब 10,000 रुपये) रखी गयी है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा OnePlus 7, जानिए कीमत

Redmi 7 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.26 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं बैक में 12 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन को ग्राहक ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।फोन का पूरा वजन 180 ग्राम है।

बता दें कि पिछले महीने यानी 28 फरवरी को Redmi Note 7 Pro को भारत में लॉन्च किया गया था। इसके पहली सेल का आयोजन 13 मार्च को किया गया था, जहां फोन चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अगर स्मार्टफोन को खरीदने से चुक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके दूसरे सेल का आयोजन 20 मार्च को किया गया है। ग्राहक इसे Mi.com, Flipkart और Mi होम स्टोर से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं।