रेडमी इंडिया (Redmi India) आज यानी 9 मार्च को नोट 11 सीरीज के दो स्मार्टफोन रेडमी नोट 11 प्रो (Redmi Note 11 Pro) और नोट 11 प्रो प्लस (Redmi Note 11 Pro Plus) को भारत में लॉन्च करने वाली है। रेडमी नोट 11 प्रो में 4जी कनेक्टिविटी दी जाएगी, जबकि नोट 11 प्रो प्लस में 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन्स में एमोलेड स्क्रीन, 108 मेगापिक्सल का कैमरा और 67 वॉट फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दी जा सकती है।