31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi के इस डुअल कैमरा फोन पर मिल रहा इतना भारी डिस्काउंट, खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

इसकी सेल ऑनलाइन साइट WWW.amazon.com और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर WWW.mi.com से की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineeta Vashisth

•

Updated: 13 Jun 2018, 1:11 PM IST

redmi pro

Xiaomi के इस डुअल कैमरा फोन पर मिल रहा इतना भारी डिस्काउंट, खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

नई दिल्ली:Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन खरीदने वालेे ग्राहकों के लिए आज यानी बुधवार का दिन काफी कास है। इस हैंडसेट को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी सेल ऑनलाइन साइट WWW.amazon.com और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर WWW.mi.com से की जाएगी। अभी तक इस हैंडसेट को लेने के लिए पहले पेमेंट करनी पड़ती थी लेकिन अब कंपनी इसे कैश ऑन डिलीवरी पर दे रही है। सेल के लिए हैंडसेट के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किए जाएंगे।

Redmi Note 5 Pro कीमत और ऑफर

इस डिवाइस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। वहीं फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है।

ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट सेे नो कॉस्ट EMI पर इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है। इसके 64 जीबी वाले वेरिएंट को 1,667 रुपये के महीने की कीस्त पर ग्राहक खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसे 728 रुपये महीने की किस्त पर भी खरीदना संभव होगा, हालांकि इसके लिए ग्राहकों को ब्याज चुकाना होगा। इसके साथ ही ग्राहक एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो 5% की छुट मिलेगी। वहीं जियो के साथ साझेदारी के तहत ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक के लिए ग्राहकों को 198 व 299 रुपये या ज्यादा का रिचार्ज हर महीने करना होगा। साथ ही स्टैट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनज़र्व कार्ड पर नो कॉस्ट EMI ऑफर भी है।

Redmi Note 5 Pro स्पेसिफिकेशन और कैमरा

इसी साल फरवरी में लॉन्च किए गए इस हैंडसेट में 5.99 इंच डिस्प्ले है जिसका रेज़ॉलूशन 1080x2160 पिक्सल है। रेडमी नोट 5 प्रो में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था इसमें 4 जीबी रैम व 6 जीबा रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा संभव हैं।

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है।हाल में ही इस स्मार्टफोन में MIUI 10 अपडेट देने की बात कही गई है।

यह भी पढ़े: Patrika .com/gadget-news/irctc-launches-menu-on-rail-app-1-2947360/">IRCTC का ये App लगाएगा धोखाधड़ी पर लगाम, एक क्लिक में देख पाएंगे खाने का असली दाम