फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 7S के रियर में दो कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला लईडी फ्लैश व एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगाापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे दमदार फीचर्स दिए गये हैं।