5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

48MP कैमरे के साथ Redmi Note 8 भारत में लॉन्च, 21 अक्टूबर को पहली सेल, जानिए कीमत

Redmi Note 8 भारत में लॉन्च Flipkart और Mi.com पर सेल के लिए होगा उपलब्ध क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 16 Oct 2019, 4:32 PM IST

redmi_note_8.jpg

नई दिल्ली: Xiaomi ने आज भारत में Redmi Note 8 Pro के साथ Redmi Note 8 को भी लॉन्च किया है। रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं और 48 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गयी है। ग्राहक फोन को Flipkart और Mi.com से 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। हैंडसेट नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाएगा। इस फोन के साथ एयरटेल की ओर से 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा मिलेगा।

Redmi Note 8 specifications

रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है, जिसका 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट डुअल सिम को सपोर्ट करता है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। स्पीड के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कल Nubia Red Magic 3S भारत में होगा लॉन्च, 35,999 रुपये होगी शुरूआती कीमत

Redmi Note 8 Camera

रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर, तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/ 2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए 4000MAH की बैटरी दी गयी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वजन 188 ग्राम।