नई दिल्ली:redmi note 8 Pro को कल यानी 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। अगर ग्राहक फोन को खरीदना चाहते हैं तो अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है।