नई दिल्ली: शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro को 6 नवबंर को फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। अगर ग्राहक फोन को खरीदना चाहते हैं तो अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है।