10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi ने त्योहारी सीजन में बेचे 1.2 करोड़ डिवाइस, Redmi Note 7 सीरीज की हुई सबसे अधिक बिक्री

Xiaomi ने 28 सितंबर से 29 अक्टूबर के बीच बेचे एक करोड़ 20 लाख डिवाइस 85 लाख से अधिक बेचे गए रेडमी नोट-7 सीरीज के स्मार्टफोन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2019, 10:55 AM IST

redmi_8a.jpg

,,,,

नई दिल्ली: Xiaomi ने 28 सितंबर से 29 अक्टूबर के बीच त्योहारी सीजन में एक करोड़ 20 लाख से अधिक उपकरणों (डिवाइस) की बिक्री का दावा किया है। कंपनी ने पिछले वर्षो की त्योहारी सीजन में हुई बिक्री के मुकाबले 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। शाओमी इंडिया के कैटेगिरी और ऑनलाइन बिक्री प्रमुख रघु रेड्डी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि त्योहारी सीजन हमेशा से ही शाओमी के लिए सबसे बड़ा शॉपिंग सीजन रहा है। हम इसे अपने एमआई फैंस के साथ मनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

इस अवधि के दौरान कंपनी ने 85 लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे, जिसमें रेडमी नोट-7 सीरीज की बिक्री सबसे अधिक हुई। इस दौरान कंपनी ने छह लाख से अधिक एमआई टीवी भी बेचे। रेड्डी ने कहा कि हमारी त्योहारी बिक्री अपेक्षाओं से आगे बढ़ गई है, जहां हमने अपने प्लेटफार्मो पर 1.2 करोड़ से अधिक उपकरणों की बिक्री की है। पिछले साल कंपनी ने कुल 85 लाख से अधिक डिवाइस बेचे थे। इससे पहले शाओमी ने त्योहारी सीजन के कुछ शुरुआती दिनों में ही 53 लाख से अधिक डिवाइस को बेचे जाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- Redmi K20 Pro के लिए Android 10 बेस्ड MIUI 11 अपडेट रिलीज

गौरतलब है कि इन दिनों शाओमी ने Poco F1, Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro के लिए मीयूआई 11 अपडेट रोल आउट कर दिया गया है, जो Android 10 पर बेस्ड है। अगर इस अपडेट का नोटिफिकेशन आपको नहीं मिला है तो इसे अपने फोन में Settings >> About Phone >> System update पर जाकर चैक कर सकते हैं।