Moto G8 Plus के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल के साथ अपर्चर एफ/ 1.79 व Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन और तीसरा 5 मेगापिक्सल के साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू व एफ/ 2.2 अपर्चर, डेप्थ सेंसर है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड, स्पॉट कलर, 4के वीडियो और 1080 स्लो मो वीडियो फीचर से लैस है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।