फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GM1 सेंसर व एफ/ 1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगपिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 5,020 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।