
1 साल की वैधता वाले JIO के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन मिलेगा अनलिमिटेड डेटा व कॉल
नई दिल्ली: रिलायंस जियो के टेलीकॉम बाजार में आने के बाद अन्य कंपनियों में कड़ी टक्कर मिली है। यही वजह है कि यूजर्स को लुभाने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां सस्ते से सस्ता प्लान पेश कर रही है। लेकिन इस सब के बाद भी जियो के 149 रुपए से लेकर 1699 रुपए तक के प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने वाली है।
सबसे पहले बात करते हैं जियो के सबसे सस्ते प्लान की जिसकी कीमत 149 रुपए है और इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ पूरे महीने 42 जीबी डेटा मिलता है। यानी हर दिन यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलता है।
अब बात करते हैं 349 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलते हैं। यानी पूरे महीने 105 जीबी डेटा लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग व 100 मैसेर हर दिन मिलता है। वहीं जियो के सबसे चहेते प्लान 399 रुपए की वैधता 84 दिनों की है और इसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा और अलिमिटेड कॉलिंग व मैसेज का लाभ मिलेगा।
वहीं जियो के 449 रुपए के प्लान की वैधता 91 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा यानि 136 जीबी डेटा पूरे महीने मिलेगा। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 मैसेज भी मिलेगा। अब बात करते हैं कि 1699 रुपए के प्लान की तो इसकी वैधता 1 साल की है और इसमें यूजर्स को 547.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही अलिमिटेड कॉलिंग व मैसेज भी फ्री मिलेगा। बता दें कि सभी प्लान में जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Published on:
08 Dec 2018 03:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
