
Jio Phone
लाखों जिओ फोन हुए बुक
गौरतलब रिलायंस जिओ ने अपने इस फीचर फोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुरू की थी जिसको 26 अगस्त को बंद करना पड़ा था। इसके पीछे कारण अचानक से जिओ फोन बुकिंग की बाढ़ आना था। इसके बाद कंपनी इसकी पहली डिलीवरी के बाद फिर से एडवांस बुकिंग ओपन करने के लिए कहा था। जिओ फोन 4G VoLTE टेक्नोलॉजी पर काम करने वला फीचर फोन है। इसमें किसी स्मार्टफोन जैसे फीचर्स दिए गए है जिनकी बदौलत यह काफी पॉपुलर हो चुका है। इसमें आगे की तरफ वीजीए कैमरा, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2.4 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंश के लिए इसमें 512एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज है। हालांकि इसकी मेमोरी को माइक्रोकार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह 2000 mAh की बैटरी से लैस है जो काफी लंबे समय तक का बैकअप देने वाली है। इसके अलावा इसमें एल्फान्यूमेरिक कीपैड, 4वे नेविगेशन, कॉम्पैक्ट डिजाइन, फोन कॉन्टैक्ट्स, कॉल हिस्ट्री, हेडफोन जैक, रिंगटोन्स, टॉर्चलाइट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी हैं।
ऐसे जानें कहां पहुंचा आपका फोन
यदि आपने भी Jio Phone की बुकिंग कराई है उसके बुकिंग स्टेटस के बारे में जानना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। कंपनी ने इसके लिए एक नंबर जारी किया है। यह जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। आप '18008908900' पर फोन करके अपने फोन का बुकिंग स्टेटस जान सकते हैं। साथ ही जिओ ग्राहक MyJio एप के मैनेज वाउचर सेक्शन में जाकर भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे देने होंगे 1500 रुपए
गौरतलब है कि जिओ फोन की कीमत 0 रुपए रखी गई है, लेकिन इसके लिए आपको 1,500 रुपए सिक्योरिटी मनी के तौर पर देने पड़ेंगे। कंपनी आपको ये पैसे तीन साल बाद यह फोन वापस लौटाने पर दे देगी। इनमें से 500 रुपए आपको जिओ फोन बुकिंग के समय देनी है और बाकी 1000 रुपए इसकी डिलिवरी के समय देने हैं।
Published on:
22 Sept 2017 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
