इसमें 6.4 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है और फोन एंड्रॉइड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। फोन में Exynos 7,884 processor का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी है। जरूरत पड़ने पर फोन को एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।