Samsung Galaxy A70 में स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर CPU प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Galaxy A70 में फोटोग्राफी के लिए बैक में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 32 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, VoLTE व 4G LTE और GPS जैसे बेहतरी फीचर्स दिए गए हैं।