नई दिल्ली:Samsung Galaxy A70s के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है जो अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, नए लिंक टू विंडोज़ फीचर, यूएसबी टाइप-सी हेडसेट सपोर्ट के साथ है, जिसका वर्जन नंबर A707FDDU1ASI7 है और इसका फाइल साइज़ 313MB है। अगर आपके स्मार्टफोन में अभी तक अपडेट का कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है तो मोबाइल के सेटिंग्स में जाकर अपडेट कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद यूजर कैमरा को या किसी ऐप को ओपन करने के लिए पावर की को दो बार प्रेस करेंगे तो आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया ऐप खुल जाएगा।