नई दिल्ली। Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 के लिए नया AltZLife अपडेट जारी किया गया है। ये नया अपडेट Quick Switch और Content Suggestions के साथ है जिसे खास करके भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया है। इसकी मदद से सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स पावर की पर डबल क्लिक करके नॉर्मल मोड से प्राइवेट मोड के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। नए अपडेट पर सैमसंग इंडिया का कहना है कि इंडस्ट्री-फस्ट इनोवेशन के तौर पर इस इंटेलीजेंट फीचर को उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरत, विशेषकर युवा पीढ़ी, को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने स्मार्टफोन में कंटेंट के स्टोर और एक्सेस के लिए अत्यधिक प्राइवेसी चाहते हैं।