नई दिल्ली: Samsung Galaxy A80का नया 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च होने वाला है। दरअसल, टीना डेटाबेस में सैमसंग गैलेक्सी ए80 (SM-A8050) का नया वेरिएंट नजर आया है, जिससे ये अनुमान लगाया गया है कि जल्द ही नए वेरिएंट को पेश किया जाएगा। इससे पहले Samsung Galaxy A80 की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती की गयी थी, जिसके बाद Samsung Galaxy A80 को 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 47,990 रुपये रखी गयी थी। Galaxy A80 की खासियत इसमें शामिल रोटेटिंग कैमरा है, जिसका इस्तेमाल सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कर सकते हैं।