Samsung Galaxy A80 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है और इसकी कीमत 47,990 रुपये रखी गयी है। वहीं Oneplus 7 Pro को तीन अलग वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज को 57,999 रुपये रखी गयी है।