फोटोग्राफी के लिए फोल्डेबल फोन में कुल 6 कैमरे दिए गए है। इसके बैक में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जो 12, 12, 16 मेगापिक्सल वाले हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, बाकी के दो कैमरे फोन के अंदर होंगे, जो 10 और 8 मेगापिक्सल वाले हैं। पावर के लिए फोन में डुअल बैटरी दी गई है, जिसकी कैपेसिटी 4380 एमएएच की है। इसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलैस चार्जिंग दोनों का फीचर है। इस फोल्डेबल फोन में एक समय में तीन ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 1.5 लाख रुपये में पेश किया जा सकता है।