Samsung Galaxy M10s में 6.4 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन Exynos 7884B प्रोसेसर पर चलता है। इसमें पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15w फास्ट चार्जिंग के साथ है। इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन को Stone Blue और Piano Black कलर ऑप्शन में उतारा गया है।