नई दिल्ली:Samsung ने भारत में अपने M सीरीज में आने वाले बजट रेंज स्मार्टफोन्स को इसी साल लॉन्च किया है। इनमें Galaxy M10, galaxy m20 और Galaxy M30 स्मार्टफोन्स शामिल हैं। अब इसी सीरीज में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M40 को जल्द ही जोड़ने जा रही है। इसके साथ ही भारत में Galaxy M10 औरGalaxy M20 के यूजर्स को एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई अपडेट मिलना शुरु हो गया है। कंपनी की तरफ से दिया जा रहा यह अपडेट मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ मिल रहा है।