आपको मार्केट में इस दाम के किसी भी स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर नहीं मिलता है लेकिन Tecno के इस फोन में आपको यह फीचर मिल जाएगा जिसकी मदद से आप बस अपने चेहरे की मदद से इस फोन को अनलॉक कर सकते हैं और आपके अलावा कोई भी इस फोन को अनलॉक नहीं कर सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 2GB रैम/ 16GB स्टोरेज के लिए 7,499 रुपये रखी गई है. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।