Oppo Find X: इस स्मार्टफोन को ओप्पो 19 जून को पेरिस में लॉन्च करेगा। भारत में यह हैंडसेट जून के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की खासियत यह 5 G तकनीक को स्पोर्ट कर सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही फोन में 8जीबी की रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 6.42 इंच का बेजल लेस OLED डिस्प्ले होगा, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करेगा।