नई दिल्ली: अधिकतर यूजर्स स्मार्टफोन के जरिए कॉल और मैसेज जैसे बेसिक काम के अलावा सबसे ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे इंटरनेट इस्तेमाल करने के दौरान मोबाइल फोन की बैटरी जल्दी खत्म तो होती ही है। वहीं, इस दौरान डाटा का खत्म होना भी लाज़मी है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक नई फ्रॉड स्कीम यूजर्स के स्मार्टफोन की बैटरी और डाटा को जल्द ही खत्म कर देते हैं। इसकी वजह यह है कि इस स्कीम के जरिए बैनर इमेजेज के पीछे वीडियो एड को चलाना, जिसकी जानकारी यूजर्स को नहीं होती है।