दरअसल इस तकनीक को टैलिप्रोम्प्टर कहते हैं, जिसे प्रोम्प्टर और ऑटोक्यू भी कहा जाता है। इसके जरिए पीएम मोदी अपने भाषण की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ते है और जनता के साथ अपने आंखों का संपर्क बनाएं रखते हैं। इसके इस्तेमाल से लोगों को देखने में लगता है कि पीएम मोदी पूरा भाषण याद करके बिना देखें बोल रहे हैं। बता दें कि टैलिप्रोम्प्टर का ज्यादातर इस्तेमाल टीवी एंकर न्यूज पढ़ने के दौरान, राजनेता भाषण देने के लिए या फिर सार्वजनिक सभाओं में बोलने के लिए किया जाता है।