Realme 5 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की 16,999 रुपये रखी गयी है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें MobiKwik की तरफ से 7% का सुपरकैश मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस Jio की ओर से 5,750 रुपये तक का बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने के दौरान एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% की छूट और आईसीआईसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।