स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर भी 5% के कैशबैक का फायदा मिलेगा। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।