Nova 3 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपए है। इसे ग्राहक 23 अगस्त से अमेजन इंडिया पर खरीद सकते है। Nova 3i के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है और ये सेल में 7 अगस्त से अमेजन पर लगाया जाएगा। हालांकि इसकी प्री बुकिंग जारी है। Huawei Nova 3 व 3iमें 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।, जिसक आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। स्टोरेज को छोड़कर बाकी सभी फीचर दोनों फोन में एक जैसी है।