10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा Vivo V11 Pro, जानें फीचर्स और कीमत

यह नया अपडेट 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। मतलब अब V11 Pro के यूजर्स इस फीचर का लुत्फ उठा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
vivo

अब 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा Vivo V11 Pro, जानें फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली: हाल में ही vivo v11 pro को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। लेकिन, इस डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर नहीं था, जिसे अब कंपनी ने सुधार लिया है। कंपनी ने अपने इस नए डिवाइस के लिए अपडेट जारी किया है। यह नया अपडेट 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। मतलब अब V11 Pro के यूजर्स इस फीचर का लुत्फ उठा सकते हैं।

Vivo V11 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

वीवो के इस हैंडसेट में 6.41 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेज्यूलेशन (1080x2340 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। डिवाइस में एड्रेनो 512 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा।

यह भी पढ़ें:भारत में सबसे पहले यहां मिलेगा iPhone XS और iPhone XS Max, जानें फीचर्स

V11 Pro के कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo V11 Pro कीमत और उपलब्धता

इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टेरेज वेरिएंट की कीमत 25,990 रुपये है। ग्राहक इस डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को स्टेरी नाइट ब्लैक और डैजलिंग गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसके लॉन्चिंग ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से 4,050 रुपये का बेनिफिट्स और वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर मिलेगा।