नई दिल्ली: हाल में ही लॉन्च हुए vivo v11 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। कंपनी ने इस हैंडसेट को 22,990 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। इसके बाद ग्राहक इस स्मार्टफोन को केवल 20,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं वीवो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स।