फोटोग्राफी के लिए Vivo Y1s स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सिंगल 13 मेगापिक्सल का रियर कैमर दिया गया है जो एक LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो अपर्चर f/1.8 के साथ है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर पैटर्न और फेस रिकग्निजिशन सपोर्ट दिया गया है। वही पावर बैकअप के लिए Vivo Y1s में 4,030mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS+GLONASS जैसे दमदार फीचर्स हैं। Vivo Y1s का डायमेंशन 135.11/75.09/8.28mm होगा। वही फोन का पूरा वजन 161 ग्राम है।