
Vivo Y81 भारत में लॉन्च, 3,260mAh बैटरी के साथ मिलेगा शानदार फीचर
नई दिल्ली: Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन vivo y81 लॉन्च किया है, जिसमें एप्पल iPhone X जैसा नॉच दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है, लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मौजूद है। इस यूजर्स Vivo ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन को दो कलर में यूजर्स के लिए लाया गया है, जिसमें ब्लैक और गोल्ड रंग शामिल है। अगर फोन के फीचर की बात करें तो इसमें 6.22-इंच HD+ (720×1520 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 19: 9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo पर चलता है। इस हैंडसेट को 3 जीबी रैम में उतारा गया है और इसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जिसके जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और वीडियो व सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3,260mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y81 की भारत में कीमत 12,999 रुपए रखी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई,ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11 (2.4GHz), जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। इस फोन का पूरा वजन 146.5 ग्राम है।
इससे पहले Vivo Y71 पेश किया गया था, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 3360 एमएएच की बैटरी है।
Published on:
14 Aug 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
