इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस पैक में 200 एमबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 74 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है। हालांकि इस प्लान को कंपनी ने बिहार, केरल, कर्नाटक, चेन्नई, मध्य प्रदेश, मुंबई और तमिलनाडु सर्किल के लिए ही पेश किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी इस प्लान को देशभर के सर्किल के लिए उतारने वाली है। इससे पहले इस पैक में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता, टॉकटाइम और 500 एमबी डाटा का लाभ मिलता था। बता दें कि प्लान को पिछले साल पेश किया गया था।