वोडाफोन-आइडिया के 399 रुपये व 599 रुपये वाले प्लान में पहले 1.5जीबी डेटा यूजर्स को दिया जाता था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करके डबल डेटा का फायदा देना शुरू कर दिया, जिसके तहत यूजर्स को हर दिन 3जीबी डेटा का बेनिफिट मिलने लगा था। इन दोनों प्लान की वैधता क्रमश- 56 दिनों और 84 दिनों की है। इन प्लान्स में बदलाव के बाद अब ग्राहकों को हर दिन 1.5जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और मैसेज का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों प्लान में आपको Zee5 व Vadafone Pay का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। बता दें कि पहले 249 रुपये वाले प्लान में भी डबल डेटा मिलता था, लेकिन अब इस पैक में हर दिन 1.5जीबी डेटा ही मिलता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉल्स और मैसेज व Zee5,Vadafone Pay का प्री एक्सेस मिलता है।