इससे पहले वोडाफोन ने Reliance Jio को टक्कर देने के लिए अपने सबसे पॉपुलर 399 रुपये के रेड पोस्टपेड प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान में यूजर्स को अब छह महीने की वैधता मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड रोमिंग व लोकल कॉलिंग और 150GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिलेगा। साथ ही इस प्लान में वोडाफोन प्ले, मोबाइल शील्ड और जी5 का भी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस प्लान में नए यूजर्स को 2,497 रुपये बेनिफिट मिलेगा। बता दें कि पहले इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी डाटा पूरी वैधता के दौरान मिलता था, लेकिन अब इस प्लान में 150जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यानी पूरी वैधता के दौरान 350जीबी डाटा मिलेगा।