29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोडाफोन लेकर आई नया आॅफर, 33 रूपए में दे रही 4G अनलिमिटेड डाटा

रिलायंस जिओ की टक्कर में वोडाफोन ने 33 रुपए का 4जी डेटा प्लान जारी किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 30 Mar 2018, 12:12 PM IST

Vodafone offer

रिलायंस जिओ की लॉन्चिंग के बाद से ज्यादातर लोग इसी कंपनी की सर्विस ले रहे हैं क्योंकि यह बेहद कम कीमत में ज्यादा फायदे वाले प्लान्स दे रही है। रिलायंस जिओ कम कीमत में अनलिमिटेड डाटा के साथ कॉलिंग फ्री और एसएमएस आदि दे रही है। इसके अलावा यह कंपनी कैशबैक आॅफर्स भी दे रही है जिससें यूजर्स इसके प्रति ज्यादा आकर्षित हो रही है। इसी को टक्कर देने के लिए वोडाफोन भी अब बेहद सस्ता प्लान लेकर आ रही है जिसकी कीमत महज 33 रुपए रखी गई है। यह वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान है जो ग्राहकों को आकर्षित करने वाला है। इस कंपनी की ओर से 33 रूपए में यूजर्स को अनलिमिटेड पैक उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले एयरटेल भी 65 रुपए का 1GB डाटा प्लान पेश कर चुकी है।


33 रूपए में ये मिलेगा
वोडाफोन के 33 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 4G स्पीड में अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। इस आॅफर का फायदा यूजर्स रात 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक उठा सकते है। यह प्लान खासतौर से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही जारी किया गया है। यह प्लान कंपनी के सुपरनाइट पैक के साथ पेश किया गया है। इस पैक की सीमा है कि इसे केवल एक रात में खत्म करना होगा।

एयरटेल का प्लान
इसके अलावा एयरटेल ने भी अपना सस्ता डेटा प्लान पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान को 65 रूपए की कीमत में उतारा है। इसमें यूजर्स को 1GB 3G/2G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की रखी है।

Acer ने लॉन्च किया महज 970 ग्राम का नया लैपटॉप स्विफ्ट 5

ताईवानी की हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Acer ने अपनी स्विफ्ट सीरीज के तहत नया लैपटॉप स्विफ्ट 5 लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में आठवीं जेनरेशन इंटेल का प्रोसेसर है। कंपनी ने इसको महज 970 ग्राम वजन के साथ उतारा है। इसको लैपटॉप एसर के एक्सक्लुसिव स्टोर और दूसरे रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है। एसर के लैपटॉप ने एकबार फिर से रिकार्ड तोड़ते हुए एक बहुत ही कम वजन का लैपटॉप बनाया है।