इससे पहले Vodafone ने 399 रुपये व 599 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डबल डेटा बेनिफिट्स को खत्म कर दिया है। दरअसल, कंपनी इन दोनों प्लान में बदलाव करते हुए डबल डेटा का ऐलान किया था, जिसके बाद यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता था। इन दोनों प्लान की वैधता क्रमश- 56 दिनों और 84 दिनों की है। हालांकि अब ऑफर को खत्म कर दिया गया है तो इन दोनों पैक में यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और मैसेज का लाभ मिलेगा।