8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन Mi 11 हुआ लॉन्च, जानें कीमत व अन्य फीचर्स

Xiaomi का यह स्मार्टफोन अपने फीचर्स को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चा में था। इसे Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 SoC के साथ लॉन्च किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 29 Dec 2020, 3:14 PM IST

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को शाओमी ने Mi 11 के नाम से लॉन्च किया है। बता दें कि पिछले कुछ से इस स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं थीं। इसके चर्चा में रहने की वजह थी इस स्मार्टफोन के फीचर्स। इसमें कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। साथ ही Mi 11 को कंपनी ने Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 SoC के साथ लॉन्च किया है। जानते हैं इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

Mi 11 की कीमत
शाओमी ने Mi 11 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। बात करें इनकी कीमत की तो इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट यानि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,999 CNY (करीब 44,900 रुपए) में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट ‌ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 4,299 CNY (करीब 48,300 रुपए) रखी गई है। इसका टॉप वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज 4,699 CNY (करीब 52,800 रुपए) की कीमत में उपलब्ध होगा। चीन में इस स्मार्टफोन की सेल 1 जनवरी, 2021 से शुरू होगी।

फीचर्स

बात करें Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन के फीचर्स की तो इसमें 6.81 इंच की AMOLED 2K क्वाड कर्वड डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इस स्मार्टफोन में Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 SoC लगा हुआ है। Mi 11, Android 11 पर आधारित शाओमी के इन होन यूआई MIUI 12.5 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें -OnePlus ने उड़ाया Apple का मजाक तो Xiaomi ने ऐसे दिया करारा जवाब

कैमरा
बात करें इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 108MP का दिया है, जो OIS (Optical Image Stabilisation) सपोर्ट के साथ पेश किया है। वहीं इसमें दूसरा कैमरा 13MP का वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा शाओमी के इस स्मार्टफोन में 5MP का मैक्रो सेंसर भी दिया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 'पंच होल' कैमरा दिया है।

यह भी पढ़ें -नए साल में Xiaomi लॉन्च करेगी तीन Foldable Smartphone, सैमसंग से होगा कड़ा मुकाबला

अन्य स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो Mi 11 स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 55 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 50W वायरलेस चार्चिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। सिक्योरिटी के लिए शाओमी के इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्केनर और NFC सपोर्ट दिया गया है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर दिए हैं जिन्हें Harmon/Kardon ने ट्यून किया है।