गौरतलब है कि Redmi note 5 pro को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फ्लैस सेल के जरिए बेचा जा रहा है, जिसे यूजर्स ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं। बता दें कि फोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की बिक्री की जा रही है। 4 जीबी रैम की कीमत 13,999 रुपए है, जबकि 6 जीबी रैम की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है।