Xiaomi Mi A2 कैमरा फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.75 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा 20 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। सेेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी LTE, Wifi, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन में 3.5 एमएम का हैडफोन जैक नहीं दिया गया है।