चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी शाओमी अपने किफायती स्मार्टफोन्स के दम पर भारतीय मार्केट में खूब लोकप्रिय हो चुके हैं। यह चीनी दिग्गज कंपनी अब अपना एक नया गेमिंग स्मार्टफोन को लेकर आ रही है। खबर है की इस गेमिंग फोन को ब्लैकशार्क कोडनेम से लाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले पिछले महीने ही बेंचमार्किंग वेबसाइट अंतुतू पर देखा गया था। शाओमी के इस फोन को सिंगल-कोर 2452 के साथ ही मल्टीकोर में 8452 प्रोसेसर के साथ लेकर आई है।