इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। सेल के दौरान इस डिवाइस पर कई तरह से ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर ग्राहक इस फोन को खरीदने के लिए ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो वह 5% डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से भी इस फोन की खरीदारी पर 2200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस कैशबैक का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को 198 या 299 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। बता दें यह कैशबैक 50 रुपये के 44 वाउचर्स के रूप में मिलेगा।