शाओमी के इस फोन की कीमत की बात की जाए तो 3 जीबी रैम और 32 जीबी का स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है, जो की शुरूआती कीमत है। वहीं, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। इस हैंडसेट के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भुगतान करने के लिए करेंगे तो उन्हें फ्लिपकार्ट और मी.कॉम की तरप से 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।