25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / Mobile / Xiaomi का नया आॅफर, इन 30 स्मार्टफोन्स के​ लिए लेकर आई नया ओएस अपडेट

Xiaomi का नया आॅफर, इन 30 स्मार्टफोन्स के​ लिए लेकर आई नया ओएस अपडेट

शाओमी अपने लेटेस्ट मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल रॉम को 30 स्मार्टफोन्स के लिए जारी कर रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Mar 2018, 3:17 PM IST

MIUI 9.5 Update

चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी शाओमी अपने लेटेस्ट मीयूआई 9.5 ग्लोबल स्टेबल रॉम को रोलआउट कर रही है। इस अपडेट को कंपनी अपने रेडमी, मी मिक्स और मी मैक्स सीरीज स्मार्टफोन्स के लिए जारी कर रही है। कंपनी आने वाले हफ्तों में अपने अन्य फोन्स के लिए भी MIUI 9.5 का अपडेट जारी करने जा रही है। मीयूआई 9.5 अपडेट को ओवर द एयर तरीके से जारी किया जा रहा है। शाओमी का यह नया मीयूआई 9.5 ओएस अपडेट गूगल के एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित है।


शाओमी ने मीयूआई फोरम पर जारी किए गए पोस्ट में जानकारी दी है कि उसने Redmi Note 3 Special Edition, Redmi Note 3 (Qualcomm प्रोसेसर), Redmi Note 4 (Qualcomm प्रोसेसर)/ Redmi Note 4X, Mi Max और Mi Max Prime के लिए स्टेबल MIUI 9.5 रॉम अपडेट जारी किया है। इस अपडेट को धीरे-धीरे इन हैंडसेट के लिए ओटीए के तहत जारी किया जा रहा है। Redmi 3S, Redmi 4A, Redmi 4 Prime और Redmi Note 4 (मीडियाटेक) के लिए अपडेट को मार्च महीने के आखिर तक जारी करने के लिए कहा गया है।


Redmi Note 5A/ Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi 5A, Redmi 5, Redmi 5 Plus, Redmi Note 5, Mi Max 2, Mi 5, Mi 6, Redmi 4X और Mi MIX 2 के लिए यह अपडेट अप्रैल महीने की शुरुआत में मिलेगा। जबकि Mi 5s, Mi Note 2, Mi Note 3, Redmi Note 2, Redmi 3, Redmi 4, Mi 3, Mi 4, Mi MIX और Mi 5s Plus के लिए नया ओएस अपडेट अप्रैल महीने के आखिर तक जारी किया जा रहा है। इस फोरम पोस्ट में यह भी बताया गया है की अपडेट के बारे में यह अनुमानित वक्त है और कई वजहों से इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।


हाल ही में कुछ यूजर्स ने कहा है की उनको अपने रेडमी नोट 4 हैंडसेट में मीयूआई 9.5 स्टेबल रॉम का नाइटली बिल्ड मिला है। फरवरी का सिक्योरिटी पैच, नोटिफिकेशन शेड और क्विक रिप्लाई फीचर, इस अपडेट का हिस्सा है।