11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xolo ZX भारत में लॉन्च, 25 अप्रैल को पहली सेल, जानिए कीमत व फीचर्स

Xolo ZX भारत में दो रैम वेरिएंट में लॉन्च Xolo ZX की शुरूआती कीमत 11,499 रुपये 25 अप्रैल को हैंडसेट की पहली सेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 23 Apr 2019, 4:32 PM IST

Xolo ZX

Xolo ZX भारत में लॉन्च, 25 अप्रैल को पहली सेल का आयोजन

नई दिल्ली:Xolo ZX को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक 25 अप्रैल को खरीद सकते है। अमेजन पर इस फोन के पहले सेल का आयोजन किया जाएगा। कंपनी ने Xolo ZX दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गयी है और दूसरे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गयी है।

यह भी पढ़ें- 6,999 में Infinix Smart 3 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, Jio दे रहा 4500 का कैशबैक

ऑफर्स

इस स्मार्टफोन पर कंपनी की तरफ ऑफर भी दिया जा रहा है। जियो यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही 50GB अतिरिक्त डाटा का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा 2,800 रुपये का क्लीयरट्रिप वाउचर भी मिलेगा। ग्राहक फोन को Midnight Blue और Electric Blue color ऑप्शन में खरीद सकते है।

फीचर्स

Xolo ZX के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.22 इंच एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520 X 720 पिक्सल्स है। इसके अलावा डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में मीडियाटेक ऑटोकोर Helio P22 (MT6762) प्रोसेसर के साथ 650MHz IMG PowerVR GE8320 GPU का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें-नेता और EC ही नहीं बल्कि ये कंपनियां भी लोगों को वोटिंग के लिए कर रही हैं जागरुक, ऐसे चला रही अभियान

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से पहला 13 मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है दोनों ही कैमरे ड्यूल टोन LED flash के साथ मौजूद हैं। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3,260 mAh की बैटरी दी गयी है।

फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 b/g/n, Bब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5mm हैडफोन जैक, माइक्रो यूएसडी चार्जिंग/ data syncing port, डुअल 4G VoLTE और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।