
विकास नहीं इस चीज पर भाजपा लड़ने जा रही लोकसभा का चुनाव, अमित शाह ने किया खुलासा
मुरादाबाद: लोकसभा 2019 के चुनाव प्रचार की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज मुरादाबाद से कि भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में विजय संकल्प जन रैली संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने जहां गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। वहीँ देश की सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। बुआ-बबुआ और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि इनके पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है और यह वही लोग हैं जिनके चेहरे पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारने के बाद ऐसे लटके थे जैसे उनके चचेरे भाई हो। अमित शाह ने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी मामले पर आपकी जो भी नाराजगी हो उससे ज्यादा देश की सुरक्षा का मुद्दा है।
भाजपा प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा दावा, विपक्ष को पड़ सकता है भारी, देखें वीडियो
घबरा गया विपक्ष
रामलीला मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता से घबराए बुआ भतीजा और राहुल गांधी गठबंधन के लिए एक हुए हैं। और इनके गठबंधन का ना तो कोई नेता है ना ही कोई नीति है । अमित शाह ने कि अगर यह गठबंधन सही में मुकाबला करने की हालत में है तो यहां अपने नेता का नाम बताएं शाह ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम बताने की चुनौती भी गठबंधन को दी।
सेना का मनोबल तोड़ता है विपक्ष
अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि पहले पाकिस्तान सीमा पर से आतंकियों को भेजता था और हमारे सैनिक मारे जाते थे। लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार चुपचाप तमाशा देखती रहती थी। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज देश जनता की है और जनता ही तय करेगी की आतंकवादियों को कैसे जवाब देना है। लेकिन देश के स्वाभिमान और बहादुरी पर गठबंधन के नेता सबूत मांगते हैं। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए जो सेना का हौसला तोड़ने वाला बयान देते हैं। विपक्षियों पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद नेताओं के चेहरे ऐसे लटके थे जैसे हवाई हमले में मरने वाले इनके चचेरे भाइ हो।
देशभक्ति पर होगा चुनाव
चुनाव अभियान की शुरुआत करने के साथ ही अमित शाह ने साफ कह दिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। और जनता को समझना होगा कि प्रदेश देश में विकास तो होगा ही । क्योंकि सरकार भाजपा की है। लेकिन देश की सुरक्षा के लिए ऐसी सरकार चाहिए जो दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब दे सके। अमित शाह ने एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव की रणनीति क्या रहेगी इसका खुलासा किया वहीं उन्होंने साफ कर दिया कि चुनाव प्रचार में देशभक्ति ही मुख्य विषय होगा।
Updated on:
26 Mar 2019, 6:50 PM IST
Published on:
26 Mar 2019, 6:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.