1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश,आरोपी फरार

किशोरी ने पुलिस में की शिकायत में घर में घुसकर अपने साथ बलात्कार करने का प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 2 May 2018, 8:30 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक किशोरी ने पुलिस में की शिकायत में घर में घुसकर अपने साथ बलात्कार करने का प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। एसएसआई सिविल लाइन्स संजय धीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबर: पाकिस्तान से कुकर में रखकर ये अवैध हथियार लेकर आ रहे थे दो लोग, अटारी बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा

एनसीआर में धुएं से जहरीली बन रही लोगों की जिंदगी, पनप रही है ये बिमारी

जानकारी के मुताबिक पीड़िता थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक की रहने वाली है। उसके पिता निर्यात फर्म में काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। पड़ोस में रहने वाले प्रताप व विनोद दोनों सगे भाई पीड़िता को पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। लेकिन बदनामी के कारण पीड़िता आरोपियों की हरकत को बर्दाश्त करती रही। बुधवार दोपहर दोनों युवक दिनदहाड़े घर में घुस गए। पीड़िता के साथ बलात्कार की कोशिश की। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। विरोध करने पर तेजाब भी डालने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी परिजनों की हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।

पाकिस्तान से कुकर में रखकर ला रहे थे अवैध पिस्टल, बॉर्डर से दोनों गिरफ्तार-देखें वीडियो

योगी के इस कद्दावर मंत्री ने कैराना में भारी वोटों से भाजपा की जीत की बताई ये बड़ी वजह, देखें वीडियो

सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी,लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दीं, लेकिन पकड़े नहीं जा सके। वहीँ जानकारी में ये भी आया है कि दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था,उसी की परिणिति में आज की ये घटना हो गयी।

बेकाबू हुई यूपी पुलिस , सड़क पर रोक कर लोगों पर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो

देखें वीडियो महिला प्रधान को टैंकर ने कुचला

वहीँ उधर घटना के बाद से पीडिता और उसका परिवार बेहद सदमे में है। क्यूंकि गिरफ्तारी न होने से दोनों दबंग उन पर फिर से हमला कर सकते हैं।

यहां बता दें कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस तमाम जागरूकता और कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। लेकिन अभी भी ऐसे तत्वों में पुलिस या कानून का खौफ नहीं है। जिस कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं।