मुरादाबाद: हम भले ही आज इक्कीसवीं सदी में जी रहे हों,नित नए रोज आविष्कार हो रहे हैं। बावजूद इसके अशिक्षा और अन्धविश्वास का संगम हमारे समाज के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। कुछ ऐसा ही आज मुरादाबाद में भी देखने को मिला। यहां के कटघर थाना क्षेत्र में एक महिला बीस साल की लड़की को रस्सी से जानवरों की तरह बांधकर ले जा रही थी। यही नहीं रस्सी में बंधी लड़की अपने आपको रस्सी से खोलने के जतन करते हुए चल रही थी,लेकिन उसे अंत तक कामयाबी नहीं मिली। ये वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर शहर के मीडिया ग्रुप पर वायरल कर दिया। चूंकि मामला कटघर थाना क्षेत्र का है,इसलिए पुलिस अधिकारीयों से सम्पर्क करने की कोशिश कि गयीं तो मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और कहा कि शिकायत आने पार कार्यवाही कि जायेगी।