25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के दिन ही दूल्हे की ऐसी सच्चाई आई सामने कि सदमे में आ गई दुल्हन

पूरा मामला जानने और सुनने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Nov 2018, 8:09 PM IST

Dulhan

शादी के दिन ही दूल्हे की ऐसी सच्चाई आई सामने कि सदमे में आ गई दुल्हन

मुरादाबाद. दहेज के खिलाफ भले ही सरकार से लेकर सामाजिक संगठन तक मुहिम चला रहे हों, लेकिन यह सामाजिक बुराई कम होने के बजाए दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालात ये है कि दहेज लोभी अपनी मांगे पूरे नहीं होने पर दरवाजे से बारात तक वापिस कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना मुरादाबाद में सामने आई है। यहां दहेज में कार न मिलने पर एक युवती की बारात उसके दरवाजे से लौट गई। बारात वापस जाने से पहले वहां जबरदस्त हंगामा हुआ। लड़की पक्ष वालों ने लड़के वालों पर मारपीट और लूटपाट का भी आरोप लगाया है। इस घटना की गूंज चौकी से लेकर मझोला थाने तक पहुंची, लेकिन वहां भी समझौता नहीं हुआ।इसके बाद बारात वापस लौट गई। घटना के बाद शिकायत मिलने पर जिला पुलिस के मुखिया ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- BJP नेताओं के लिए बुरे दिन की आहट, लोकसभा चुनाव से पहले लोगों ने मोहल्ले में घुसने पर लगाया प्रतिबंध

मझोला के जयंतीपुर में रहने वाली युवती की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी पीएसी तिराहे के पास रहने वाले एक युवक से तय की थी। जिस लड़के से शादी तय हुई थी, वह एक दरोगा की कार चलाता है। पीड़ित मां ने बताया कि लगन और गोदभराई जैसे रसमों में करीब पांच लाख रुपये खर्च हो गए थे। इसके बाद सोमवार को जब दरवाजे पर बारात आ गई तो इसके बाद लड़के पक्ष ने स्विफ्ट डिजायर कार की मांग रख दी। अपनी आर्थिक हालात ठीक नहीं होने की वजह से लड़की वालों ने कार दे पाने में असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की वालों ने लड़के वालों को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बताया जाता है कि युवती के पिता ने दूल्हे के पैर पकडे़ तो उसने ठोकर मार दी।

यह भी पढ़ें- पंजाब और राजस्थान के बाद अब यूपी के इस शहर में जाकिर मूसा के छुपे होने की आशंका के बाद अलर्ट

इस मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि दूल्हे के साथ शादी में आए दरोगा ने भी युवती के पिता को धमकी दी। लड़की वालों का आरोप है कि लड़के वाले जाते-जाते युवती की मां के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए और उनको भी पीटा। घटना की सूचना मिलने के बाद जयंतीपुर चौकी पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई, लेकिन जब वहां पर भी समझौता नहीं हुआ तो इसके बाद देर रात को मझोला थाने में भी दोनों पक्ष पहुंचे, लेकिन वहां भी दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। लड़के और लड़की के परिवार वालों में कोई सहमति नहीं बनने पर बारात भी वापस लौट गई। पीड़ित का आरोप है कि बारात में आए दारोगा के दखल की वजह से मझोला पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की गई। इस दौरान मेहंदी लगे हाथों को युवती ने एसएसपी को दिखाए और इंसाफ की मांग की। इसके बाद एसएसपी जे रविन्दर गौड़ ने इस मामले में मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालाकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें- यूपी में क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस के मुखिया ने इन जातियों पर शिकंजा कसने के दिए आदेश

पीड़ित युवती की मां ने कहा कि युवक जिस दरोगा की कार चलाता है, वह दरोगा भी सिविल लाइन क्षेत्र में ही रहता है। लड़के वालों के शादी से इनकार करने पर उसने युवकी की मदद के बजाय आरोपियों का साथ दिया। इन लोगों ने दरोगा पर भी मारपीट का आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि दरोगा ने रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी भी दी। दरोगा के दबाव में जयंतीपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी दरोगा के खिलाफ भी एसएसपी ने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।